यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म में उनका लुक देख चौंक जाएंगे आप
'पद्मावती' के बाद दीपिका पादुकोण माजिद मजीदी के साथ अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म से ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वो लीड रोल निभा रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वो माजिद मजीदी के साथ अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म से उनका हैरान करने वाला लुक सामने आया है।
स्टंट हादसा : सर्च ऑपरेशन में उदय के बाद मिला अनिल का शव

फोटो देखकर अंदाजा लगााया जा सकता है कि दीपिका इस फिल्म में झुग्गी की रहने वाली किसी लड़की का किरदार निभा रही है। सलवार सूट और बिना मेकअप के इस ग्लैमरस ब्यूटी को पहचानना वाकई मुश्किल हो रहा है। बता दें मजीदी इन दिनों मुंबई में अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसमें दीपिका लीड रोल निभा रही हैं।
.jpg)
फिल्म का डायरेक्शन हनी त्रेहन कर रहे हैं। फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया ,'ये फिल्म भारतीय पृष्ठभूमी पर होगी जिसकी शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और कश्मीर में की जाएगी। ये फिल्म इस साल के अंत या अगले साल रिलीज की जाएगी। ये फिल्म रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। '
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से टली इस फिल्म की रिलीज डेट
दीपिका की 'पद्मावती' में शाहिद कपूर उनके पति के किरदार में नजर आएंगे, वहीं रणवीर सिह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका की हॉलीवुड फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी।
