विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से टली इस फिल्‍म की रिलीज डेट

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 11:09 AM (IST)

इस हफ्ते 'रॉक ऑन 2' भी रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्‍म के प्रोड्यूसर-एक्‍टर फरहान अख्‍तर ने 'रॉक ऑन 2' की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोट बंद करने का ऐलान किया, तो काफी लोग सन्न रह गए। बॉलीवुड पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा है। फिल्म 'सांसें' इस हफ्ते रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रोड्यूसर गौतम कुमार जैन ने 'सांसें' की रिलीज पर रोक लगा दी है।

'सांसें' एक रोमांटिक-हॉरर फिल्म है, जिसमें रजनीश दुग्गल, सोनारिका भदोरिया, हितेन तेजवानी और नीता शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे। गौतम ने कहा, 'इन परिस्थितियों में अपनी फिल्म को रिलीज करना कोई समझदारी का निर्णय नहीं होगा। हमारी फिल्म आम लोगों के लिए है। मुझे नहीं लगता कि आज की तारीख में हर कोई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से प्रेमेंट करता है। आम लोग 500 और 1000 रुपये के नोट से खरीदारी करते हैं। मुझे नहीं लगता कि लोग ऐसे समय में अपने पास रखे छोटे नोटों से फिल्म देखने का फैसला करेंगे। आम लोग इन पैसों को अपनी जरूरत के लिए संभाल कर रखेगा। अगर हम ऐसे समय में फिल्म का रिलीज करते, तो हमें भारी नुकसान हो सकता है।'

अमिताभ बच्चन ने बताया, क्यों है 2000 रुपये के नोट का रंग पिंक!

गौतम का मानना है कि स्थिति अगले दो हफ्ते तक की सामान्य हो पाएगी। उन्होंने कहा, 'हमने एक मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में ही हम यह निर्णय लेंगे कि फिल्म को कब रिलीज करना है। हालांकि हमें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बड़ा घाटा उठाने से यह बेहतर होगा।'

वैसे बता दें कि इस हफ्ते 'रॉक ऑन 2' भी रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर-एक्टर फरहान अख्तर ने 'रॉक ऑन 2' की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया है। फरहान के साथ फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।