यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्टंट हादसा : सर्च ऑपरेशन में उदय के बाद मिला अनिल का शव
टिपागोंडानाहल्ली बांध से सटी झील में सोमवार को कन्नड़ फिल्म 'मस्ती गुडी' की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट ने दो एक्टर्स की जान चली गई।

नई दिल्ली। सोमवार को कन्नड़ फिल्म 'मस्ती गुडी' की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट ने दो एक्टर्स की जान चली गई। सर्च ऑपरेशन में गुरुवार सुबह टिपागोंडानाहल्ली से अनिल का शव बरामद किया गया। कल शाम को मैंगलोर की स्पेशल स्कूबा डाइविंग टीम ने एक्टर राघव उदय की डेड बॉडी को ढूंढ निकाला था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कंगना रनोट को ये क्या कह गए शाहिद कपूर, 'रंगून' में नजर आएंगे साथ
दरअसल टिपागोंडानाहल्ली बांध से सटी झील की गहराई 30 से 60 फीट है। स्टंट सीन करने से पहले एक्टर नर्वस थे, पर उन्हें ऐसा लग रहा था कि वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्लाईमेक्स शूट से पहले उदय ने कहा था कि वो भगवान में पूरा विश्वास रखते हुए ये स्टंट करने जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, अनिल ने शूटिंग से पहले मीडिया को बताया था कि उन्हें तैरना नहीं आता, लेकिन वह एक्शन सीन को बेहतर बनाने के लिए कुछ भी करेंगे।
रणवीर सिंह के लिए जोया अख्तर को करना पड़ेगा एक साल का इंतजार
बता दें कि उदय को 2014 में फिल्म 'जयम्माना मागा' में बेस्ट विलेन का अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे। वहीं अनिल ने हाल ही में 'सांथु स्ट्रेट फॉरवर्ड' फिल्म में काम किया था।
