यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंगना रनोट को ये क्या कह गए शाहिद कपूर, 'रंगून' में नजर आएंगे साथ
ऐसा लगता है कि 'रंगून' की शूटिंग के दौरान कंगना और शाहिद के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। कुछ दिनों ...और पढ़ें

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और कंगना रनोट फिल्म 'रंगून' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शाहिद शो BFFs में नजर आए। इस सेलेब्रिटी टॉक शो में शाहिद से कई सवाल पूछे गए। इस दौरान शाहिद से कंगना को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब सुन सब चौंक गए।
दरअसल, शाहिद कपूर से पूछा गया कि अगर उनके साथ काम करने वाले कुछ एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होते, तो किस प्रोफेशन में नाम कमाते? इस पर शाहिद कपूर ने कहा, रणवीर कपूर 'रैपर' होते, प्रियंका चोपड़ा 'सिंगर' और कंगना रनोट 'पॉलिटीशियन'। वैसे कंगना के लिए ये कोई कॉम्प्लिमेंट नहीं है। नेता आमतौर पर दल बदलने और वादाखिलाफी के लिए जाने जाते हैं। तो क्या शाहिद का कहना है कि कंगना पार्टी बदलती रहती हैं और अपने वादे कभी पूरा नहीं करतीं?
रणवीर सिंह के लिए जोया अख्तर को करना पड़ेगा एक साल का इंतजार
ऐसा लगता है कि 'रंगून' की शूटिंग के दौरान कंगना और शाहिद के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। कुछ दिनों पहले ही कंगना ने यह कहकर लोगों को चौंका दिया था कि वह विशाल भारद्वाज की 'रंगून' में तीसरे हीरो की भूमिका निभा रही हैं। शाहिद के साथ 'रंगून' में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। शाहिद से जब कंगना के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'वह ऐसा क्यों नहीं कहतीं कि फिल्म में तीन हीरोइन हैं? क्या हीरोइन होना गलत है? देखिए, मैं कहूंगा कि फिल्म में तीन मुख्य किरदार हैं। कितने हीरों हैं और कितनी हीरोइन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे ऐसा नहीं लगता कि हीरो होना आपको बड़ा बनाता है।'
बर्थडे स्पेशल: जब महेश भट्ट की फटकार ने बनाया आशुतोष राणा को खलनायक
बता दें कि शाहिद इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह फिल्म में दीपिका पादुकोण के पति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दीपिका और शाहिद के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
