यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणवीर सिंह के लिए जोया अख्तर को करना पड़ेगा एक साल का इंतजार
रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रणवीर इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले हैं।

नई दिल्ली। जोया अख्तर ने आखिरकार रणवीर सिंह को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। लेकिन वह 2017 के अंत तक रणवीर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं कर पाएंगी। सुनने में आ रहा है कि जोया की फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी।
दरअसल, रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रणवीर इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले हैं। इन दिनों रणवीर किरदार पर काम कर रहे हैं। फिल्म 2017 नवंबर में रिलीज होगी। ऐसे में रणवीर नवंबर तक खिलजी के लुक में ही नजर आएंगे। लेकिन जोया की फिल्म के लिए रणवीर को लुक बदलना पड़ेगा। ऐसे में फिल्म की शूटिंग नवंबर 2107 से पहले शुरू नहीं हो पाएगी यानि जोया को अभी रणवीर के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।
शाह रूख़ कैसे बने बॉलीवुड के 'किंग', बताएगी समर ख़ान की ये बुक!
हाल ही में खबर आई कि ज़ोया की फ़िल्म में आलिया भट्ट फ़ीमेल लीड रोल निभाने वाली हैं। ख़बर के मुताबिक, आलिया इस फ़िल्म के लिए कंफ़र्म हो चुकी हैं। गली ब्वॉय एक स्ट्रीट रैपर की कहानी है, जो मुंबई की चॉल में रहता है। इस फ़िल्म में आलिया और रणवीर की कास्टिंग बिल्कुल फ्रेश है। बता दें कि इससे पहले रणवीर और आलिया कुछ विज्ञापन फ़िल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं और दोनों की ट्यूनिंग काफी मज़ेदार नज़र आई है।
