विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख़ कैसे बने बॉलीवुड के 'किंग', बताएगी समर ख़ान की ये बुक!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 08:10 PM (IST)

समर ने किताब लिखने के लिए जिन डायरेक्टरों से बात की है, उनमें आदित्य चोपड़ा, फ़रहान अख़्तर, करण जौहर, संजय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रूख़ ख़ान ने मुंबई में राइटर-डायरेक्टर समर ख़ान की किताब 'एसआरके- 25 इयर्स ऑफ़ ए लाइफ़' रिलीज़ की। समर ने इस किताब में शाह रूख़ ख़ान के फ़िल्मी सफ़र को उनके डायरेक्टर्स के नज़रिए से समेटा है। इस मौक़े पर किंग ख़ान ने अपने कुछ दिलचस्प अनुभव भी शेयर किए।

शाह रूख़ ने इंडस्ट्री में 25 साल का सफ़र पूरा कर लिया है। लिहाज़ा समर ने अपनी इस किताब में ऐसे 25 निर्देशकों की बातचीत को शामिल किया है, जिनका शाह रूख़ के फ़िल्मी करियर में काफी योगदान है। शाह रुख़ ने ख़ुद इस किताब का फॉरवर्ड लिखा है। किताब की रिलीज़ में ख़ास मेहमान बने शाह रूख़ ने अपने करियर और निर्देशकों से जुड़े कुछ दिलचस्प क़िस्से भी सुनाए।

अमेरिकन फ़र्स्ट लेडी की हॉटनेस पर फिदा हुए 'रंगीले' रामू!

समर ने किताब लिखने के लिए जिन डायरेक्टरों से बात की है, उनमें आदित्य चोपड़ा, फ़रहान अख़्तर, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, यश चोपड़ा और कर्नल कपूर जैसे नाम शामिल हैं। शाह रूख़ को इस मुक़ाम तक पहुंचने में इन सभी का काफी योदगान रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का प्रिंस हैरी से ये कनेक्शन जानकर दंग रह जाएंगे

समर खान के ज़हन में यह किताब लिखने का ख्याल उस वक़्त आया, जब वो शाह रुख़ ख़ान के साथ 'लिविंग विद सुपरस्टार' डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रहे थे। उन्होंने जब शाह रुख़ की दुनिया को नज़दीक़ से देखा तब उन्होंने निर्णय लिया कि वे कुछ इस तरह की किताब का लेखन करेंगे।