विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का प्रिंस हैरी से ये 'कनेक्शन' जानकर दंग रह जाएंगे!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 07:36 PM (IST)

बातों की धनी प्रियंका के लिए आज हॉलीवुड में दोस्तों की कमी नहीं है। ऐसी ही प्रियंका की एक ख़ास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने कम वक़्त में अपनी पहचान इंटरनेशनल लेवल पर क़ायम कर ली है, लेकिन ये पहचान सिर्फ़ हॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रिटेन की रॉयल फ़ैमिली तक पहुंच गई है।इस पहचान के ज़रिए प्रियंका का कनेक्शन ब्रिटेन के केंसिंगटन पैलेस से सीधा जुड़ गया है।

क्वांटिको ज़रिए अमेरिका की शोबिज़ इंडस्ट्री का हिस्सा बनीं प्रियंका ने बतौर एक्ट्रेस अपनी धाक जमा ली है, जिसके बूते उन्हें ना सिर्फ़ बेवॉच जैसी बड़ी फ़िल्म में निगेटिव रोल निभाने का मौक़ा मिला, बल्कि हॉलीवुड के दूसरे एक्टर्स के साथ मेलजोल बढ़ाने में भी आसानी हुई। बातों की धनी प्रियंका के लिए आज हॉलीवुड में दोस्तों की कमी नहीं है। ऐसी ही प्रियंका की एक ख़ास दोस्त हैं एक्ट्रेस मीगन मार्क्ले, जो वहां की टीवी और फ़िल्म एक्ट्रेस हैं।

आख़िरकार इस फ़िल्म में बन रही है रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी

मगर, जो सबसे अहम बात है वो ये कि मीगन सिर्फ़ एक्ट्रेस नहीं, बल्कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की गर्लफ्रेंड भी हैं, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। मीगन और प्रियंका की बांडिंग की झलक इस तस्वीर में देखी जा सकती है, जो उन्होंने इसी साल मई में शेयर की थी।

करेंसी नोट बैन: रॉक ऑन 2 के दर्शकों के लिए ख़ास छूट का एलान

मीगन और हैरी पिछले कुछ अर्से से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इसक कंफर्मेशन रॉयल पैलेस ने हाल हीमें किया है। दरअसल, मंगलवार को केंसिंगटन पैलेस की ओर से एक प्रेस रिलीज़ जारी करके मीडिया को मीगन और उनके परिजनों को परेशान ना करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ही मीगन चर्चा में आईं और इस बहाने प्रियंका के साथ उनकी दोस्ती का भी राज़ खुल गया।