विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दया भाभी की शादी में 'तारक मेहता' की टीम को नहीं मिला न्‍योता

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 02:53 PM (IST)

सीरियल 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की दया भाभी यानी दिशा वकानी आज शादी के बंधन में बंध गईं। लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी यानी दिशा वकानी आज शादी के बंधन में बंध गईं। लेकिन इस मौके पर 'तारक मेहता' की टीम कहीं नजर नहीं आई। सूत्रों की मानें तो 'तारक मेहता' की टीम को इस शादी का न्योता ही नहीं मिला था।

बिग बी का खुलासा, 20 साल से जूझ रहे गंभीर बीमारी से, लिवर का 25 हिस्सा शेष

दिशा ने गुजरात के एक उद्योगपति संग ब्याह रचाया है। बताया जा रहा है कि ये एक अरैंज मैरिज थी, जिसमें बहुत कम लोगों को न्योता दिया गया था। शादी में सिर्फ दोनों ओर के परिवार और उनके बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

लुंगी पहनकर शाहिद ने इन चार हसीनाओं संग किया 'साड़ी के फॉल' पर डांस

इस शादी में 'तारक मेहता' की टीम को भी न्योता नहीं दिया गया था। दिशा को सीरियल 'तारक मेहता...' से ही पहचान मिली है। ऐसे में उम्मीद नहीं थी कि वो अपनी इस टीम को शादी में आमंत्रित नहीं करेंगी।

सलमान के लिए ये कैसी दीवानगी कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को भी तैयार

हालांकि सूत्रों की मानें तो 26 नवंबर को शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।