विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रईस' और 'काबिल' की टक्कर पर फ़रहान ने किया अहम फ़ैसला!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 01:08 PM (IST)

फ़रहान ने कहा कि किसी फ़िल्म का बुरा चाहने वाले वो आख़िरी शख़्स होंगे। इसलिए टक्कर के बजाए ये कहना बेहतर होगा कि जो अच्छी फ़िल्म होगी, वो चलेगी।

News Article Hero Image

मुंबई। ऐसा लगता है कि 'रईस' और 'काबिल' की टक्कर अब टलने वाली नहीं है क्योंकि फ़रहान अख़्तर ने पीछे हटने से इंकार कर दिया है। दोनों फ़िल्में अगले साल रिपब्लिक डे के मौक़े पर रिलीज़ हो रही हैं।

दरअसल, 'काबिल' के प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट पहले एनाउंस की थी। इसलिए माना जा रहा था कि 'रईस' के प्रोड्यूसर्स फ़िल्म को शिफ़्ट कर सकते हैं, लेकिन फ़रहान ने अब साफ़ कर दिया है कि 'रईस' 26 जनवरी पर ही रिलीज़ होगी। दरअसल, फ़रहान दो बड़ी फ़िल्मों के एक ही दिन रिलीज़ को टक्कर नहीं मानते हैं। फ़रहान करते हैं कि वो राकेश रोशन और रितिक की फ़िल्म से कांपीट नहीं कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर फ़िल्में पैसा वसूल हैं, तो इनके लिए काफी जगह होती है।

दंगल की रिलीज़ से पहले होगी आमिर ख़ान की बेटी की शादी

फ़रहान 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' की मिसाल देते हुए कहते हैं कि दोनों फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हुईं और क़ामयाब रहीं। उन्होंने कहा कि किसी फ़िल्म का बुरा चाहने वाले वो आख़िरी शख़्स होंगे। इसलिए टक्कर के बजाए ये कहना बेहतर होगा कि जो अच्छी फ़िल्म होगी, वो चलेगी।

हॉलीवुड की इस हस्ती ने ऐ दिल है मुश्किल को बताया ब्रिलिएंट फ़िल्म

'काबिल' को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में रितिक रोशन और यामि गौतम लीड रोल्स में हैं। दोनों फ़िल्म में ब्लाइंड करेक्टर्स निभा रहे हैं। वहीं 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया हैं। फ़िल्म में शाह रूख़ ख़ान, माहिरा ख़ान और नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी लीड रोल्स में हैं।