विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिंक' को इतने कट्स के बाद पास किया सेंसर बोर्ड ने!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:47 PM (IST)

पिंक' में अमिताभ बच्चन एक लॉयर के रोल में हैं, जबकि तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी और एंड्रिया टेरियांग मुख्य किरदार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शूजीत सरकार की फिल्म 'पिंक' को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में चार शब्दों को काटा गया है, क्योंकि ये महिलाओं के लिए एब्यूसिव वर्ड्स थे।

'पिंक' शहरी पृष्ठभूमि में सेट तीन लड़कियों की कहानी है, जो महिलाओं के प्रति समाज में चली आ रही दकियानूसी सोच पर चोट करती है। सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानि सेंसर बोर्ड को ये फिल्म इतनी पसंद आई है, कि महिलाओं पर दिखाए गए कुछ हिंसक दृश्यों को भी पास कर दिया है, ताकि इनका इंपेक्ट कम ना हो। शूजीत सरकार बोर्ड के बदले हुए रवैए से खुश हैं। उनका मानना है, कि सेंसर बोर्ड उनकी फिल्मों को लेकर काफी सॉफ्ट रहता है। स्पर्म डोनेशन जैसे संजीदा इशू पर बनी 'विक्की डोनर' को भी बोर्ड ने आसानी से पास कर दिया था।

पिंक के लिए अमिताभ बच्चन नहीं थे पहली पसंद, शूजीत ने किया खुलासा

'पिंक' में अमिताभ बच्चन एक लॉयर के रोल में हैं, जबकि तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी और एंड्रिया टेरियांग मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म 16 सितंबर को रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।