विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर ख़ान की बेटर हाफ़ किरन राव के घर 80 लाख की चोरी!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 01:34 PM (IST)

इस चोरी के बारे में आमिर ख़ान और किरन राव ने चुप्पी साध रखी है। वैसे आमिर इस वक़्त अपनी फ़िल्म 'दंगल' के प्रमोशन में बिज़ी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर ख़ान की बेटर हाफ़ किरन राव के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात हो गई है। किरन के अपार्टमेंट में से क़रीब 80 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी कर ली गई है।

किरन की तरफ से इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 453 के तहत रिपोर्ट दर्ज़ कर ली है। बताया जाता है कि घटना पांच दिन पहले की है, जब घर से किरन की रिंग और डायमंड का नेकलेस ग़ायब हुए हैं, जिनकी क़ीमत लाखों में बताई जाती है। जैसे ही किरन को इस चोरी का पता चला उन्होंने अपने एक रिलेटिव को इसकी इत्तला दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घर के नौकरों से भी पूछताछ कर रही है।

किसी चमत्कार से कम नहीं आमिर का सिक्स पैक एब्स बनाना, देखें वीडियो

इस चोरी के बारे में आमिर ख़ान और किरन राव ने चुप्पी साध रखी है। वैसे आमिर इस वक़्त अपनी फ़िल्म 'दंगल' के प्रमोशन में बिज़ी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।