विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाह्नवी की डेब्यू फ़िल्म को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 01:14 PM (IST)

करण की गाइडेंस में जाह्नवी के डेब्यू की ख़बरें काफी वक़्त से आ रही हैं। सुनने में आया था कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में अगर इस वक़्त किसी स्टार किड के डेब्यू को लेकर सबसे ज़्यादा स्पेक्युलेशंस हैं, तो वो हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर। हर रोज़ जाह्नवी के बॉलीवुड करियर को लेकर कोई नई ख़बर सुनने को मिलती है, लेकिन इस बार ऐसी ख़बर आ रही है, जिससे लगता है कि जाह्नवी ने अपनी पहली फ़िल्म की तरफ क़दम एक क़दम बढ़ा दिया है।

दरअसल, पिछले दिनों ख़बर आई थी कि करण जौहर ने इसी साल की सुपर हिट मराठी फ़िल्म सैराट के हिंदी रीमेक के राइट्स ख़रीदे हैं और इसके साथ ही कहा जाने लगा कि इस फ़िल्म से जाह्नवी डेब्यू कर सकती हैं। सैराट का हिंदी रीमेक जाह्नवी का डेब्यू व्हीकल बनेगा या नहीं, ये कहना फिलहाल जल्दबाज़ी होगी, लेकिन उनके डैड बोनी कपूर की बातों से ये तो लगता है कि जाह्नवी और सिल्वर स्क्रीन के बीच अब दूरी ज़्यादा नहीं है। इस बारे में बोनी का कहना है- जाह्नवी के डेब्यू को लेकर करण से हमारी बात चल रही है और हम तैयार हैं। लेकिन अभी ये नहीं पता कि प्रोजेक्ट कौन सा है। करण ने चूंकि सैराट के राइट्स अभी ख़रीदे हैं, इसलिए ऐसा माना जाने लगा है कि जाह्नवी इसी फ़िल्म से डेब्यू करेगी।

तुम बिन 2 से ख़फ़ा है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, वजह ही ऐसी है!

वैसे करण की गाइडेंस में जाह्नवी के डेब्यू की ख़बरें काफी वक़्त से आ रही हैं। कुछ महीने पहले सुनने में आया था कि जाह्नवी के बॉलीवुड करियर को लेकर श्रीदेवी और करण के बीच बातचीत के कई दौर हो चुके हैं।

ऐ दिल... के बाद इस फ़िल्म में साथ आने वाले हैं शाह रूख़-रणबीर

श्रीदेवी चाहती हैं कि उनकी बेटी करण की फ़िल्म से बॉलीवुड में क़दम रखे, बस एक दमदार कहानी का इंतज़ार है। करण की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से भी जाह्नवी के डेब्यू की बातें सामने आती रही हैं। हालांकि ये सब बातों तक ही सीमित रहा।