विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐ दिल...' के बाद इस फ़िल्म में साथ आने वाले हैं शाह रूख़-रणबीर!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 07:21 PM (IST)

ये इंटरनेशनल फ़िल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, जिसका बजट लगभग 40 मिलियन डॉलर रखा गया है। दोनों एक्टर्स को साथ देखना दिलचस्प होगा।

News Article Hero Image

मुंबई। ऐ दिल है मुश्किल में शाह रूख़ ख़ान के साथ कुछ देर के लिए स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बाद रणबीर कपूर अब किंग ख़ान के साथ एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में दिखने वाले हैं।

ऐ दिल है मुश्किल में शाह रूख़ ने ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक़शुदा पति का रोल निभाया था, जबकि रणबीर उनके प्रेमी के रोल में थे। शाह रूख़ के इस केमियो में रणबीर ने उनके साथ स्क्रीन स्पेस भी शेयर किया। अब ख़बर है कि दोनों को रूसी प्रोड्यूसर एलेक्ज़े पेट्रूहिन ने अपने एंबिशस प्रोजेक्ट 'वीआईवाई: जर्नी टू इंडिया' के लिए एप्रोच किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रोड्यूसर का कहना है कि उन्होंने शाह रूख़ को लीड रोल और को-प्रोडक्शन के लिए एप्रोच किया है। दूसरे एक्टर रणबीर हैं, जिन्हें एप्रोच किया गया हैं। हम दोनों को साथ लाना चाहते हैं।

अनुभव की ज़िंदगी की मिठास बनी तुम बिन की ये एक्ट्रेस

ये इंटरनेशनल फ़िल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, जिसका बजट लगभग 40 मिलियन डॉलर रखा गया है। दोनों एक्टर्स को साथ देखना दिलचस्प होगा।