विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: अनुभव की ज़िंदगी की मिठास बनी 'तुम बिन' की ये एक्ट्रेस!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 06:45 PM (IST)

तुम बिन के हिट गानों के साथ नई कास्ट को भी लोगों ने पसंद किया था। ख़ासकर लीड एक्ट्रेस संदली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को तुम बिन बनाए हुए डेढ़ दशक हो गया है, लेकिन इस फ़िल्म की लीडिंग लेडी संदली सिन्हा आज भी उनकी ज़िंदगी में मिठास घोल रही हैं।

तुम बिन अनुभव के डायरेक्टोरियल करियर की पहली फ़िल्म है और इस म्यूज़िकल फ़िल्म ने अपने दौर में काफी शोहरत हासिल की थी। हिट गानों के साथ नई कास्ट को भी लोगों ने पसंद किया था। ख़ासकर लीड एक्ट्रेस संदली सिन्हा की ख़ूबसूरती ने यंग जनरेशन के दिलों पर जादू सा कर दिया था। इसके बाद संदली भले ही बड़े पर्दे से ग़ायब हो गई हों, लेकिन अनुभव सिन्हा की ज़िंदगी में उनकी मिठास आज भी कायम है। दरअसल, फ़िल्मी दुनिया से ब्रेकअप करने के बाद संदली ने केक के बिजनेस से नाता जोड़ लिया था। अनुभव बताते हैं कि उनका ये बिजनेस कामयाब रहा और मुंबई में उनकी कई चेन भी हैं। कंट्री ऑफ़ ओरिजिन नाम की इस केक चेन की वह खुद संचालक हैं।

'कहानी 2' की तैयारी के लिए आमिर ख़ान ने इतनी बार देखी 'कहानी'

अनुभव कहते हैं कि उनके परिवार में किसी की भी बर्थडे या फिर एनीवर्सरी, वो संदली को ही फोन करते हैं और संदली तुरंत उन्हें केक की डिलीवरी करवा देती हैं। उनके शॉप से आये केक के बिना अनुभव के घर की कोई पार्टी पूरी नहीं होती। उम्मीद है कि संदली के भेजे गए केक को काटने का मौक़ा अनुभव को जल्द मिलेगा, जब उनकी फ़िल्म 'तुम बिन 2' बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब होगी।