विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कहानी 2' की तैयारी के लिए अर्जुन रामपाल ने इतनी बार देखी 'कहानी'!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 06:24 PM (IST)

विद्या को हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की शान बताते हुए अर्जुन कहते हैं कि सेट पर वह सबसे अधिक सवाल करती हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें बेबुनियाद सवाल पूछने होते हैं...

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन रामपाल विद्या के साथ फ़िल्म 'कहानी 2' में अभिनय कर रहे हैं और वो विद्या की तारीफ़ करते नहीं थक रहे और विद्या की एक आदत अर्जुन को बेहद पसंद है।

इसमें कोई शक़ नहीं कि विद्या बालन बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं। स्क्रीन पर उन्हें अदाकारी करते हुए देखना सुकून देता है और यही वजह है कि अर्जुन रामपाल भी उनके फैंस में शामिल हैं। अर्जुन विद्या के इतने बड़े फ़ैन हैं कि उन्होंने विद्या के साथ 'कहानी 2' की तैयारी करने के लिए कहानी दो बार देखी। पहली बार फ़िल्म उन्होंने बतौर दर्शक देखी, लेकिन दूसरी बार विद्या की परफॉर्मेंस के लिए देखी। की वजह से फ़िल्म देखी।

हर ब्रेक के बाद काजोल क्यों बन जाती हैं मॉम

विद्या को हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की शान बताते हुए अर्जुन कहते हैं- ''सेट पर वह सबसे अधिक सवाल करती हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें बेबुनियाद सवाल पूछने होते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्हें अपना बेस्ट देना होता है। इसलिए वो अपने किरदार को लेकर श्योर होना चाहती हैं और मुझे उनका यह अंदाज़ बेहद पसंद है।''

क्यों बिगड़ती है शाह रूख़ की सेहत... आलिया भट्ट ने खोला राज़

अर्जुन बताते हैं कि हम दोनों ने काफी मस्ती की है और मुझे उनके साथ सीखने का भी काफी मौक़ा मिला। अर्जुन विद्या स्टारर फ़िल्म 'कहानी 2' 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।