विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु की पहली हॉलीवुड फिल्म जबरदस्त फ्लॉप!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 02:58 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का 'द लवर्स' फिल्म से इस हफ्ते हॉलीवुड डेब्यू हो गया। फिल्म यूएस में वीओडी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का 'द लवर्स' फिल्म से इस हफ्ते हॉलीवुड डेब्यू हो गया।

खुलासा! सानिया मिर्जा और युवराज सिंह खा चुके हैं सांप और कॉकरोच

फिल्म यूएस में वीओडी और आई ट्यून सहित कुछ थिएटर में रिलीज हुई। यूएस में फिल्म की खासी आलोचना भी हुई। आलोचकों ने फिल्म निर्देशक रोलेंड जॉफ को फिर से फिल्म स्कूल जाने की नसीहत तक दे डाली। यह तक कहा गया कि फिल्म में एक्टिंग तो बुरी है ही, मगर निर्देशन का भी जनाजा निकल गया है।

जानें, इस साल किनके नाम रहा गोल्डेन केला अवॉर्ड्स

गौरतरलब है कि चार साल पहले जब बिपाशा बसु ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो यह चर्चा जोरों पर थी कि फिल्म के को-स्टार जोश हॉर्टनेट और बिपाशा बसु का रिश्ता अच्छे दोस्तों से आगे का है। यह सब सुनकर लगता है कि बिपाशा बसु अपनी हॉलीवुड यात्रा को भूलना ही पसंद करेंगी।

रति अग्निहोत्री ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप