यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बैनेट दोसांझ बने पहले Rising star, महेश भट्ट की फिल्म में गाने का मौका
बैनेट दोसांझ को महेश भट्ट की अगली फिल्म में बतौर सिंगर पहला गाना गाने का मौका मिल रहा है।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बैनेट दोसांझ कलर्स के रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' के पहले राइजिंग स्टार बन चुके हैं और वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें यह सम्मान शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांझ के हाथों मिला है।
बैनेट को इस शो के लिए इस बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए बैनेट दोसांझ कहते हैं कि मैं खुशनसीब हूं कि मैं जिस तरह से अपने पैशन के साथ सिंगिंग को लेकर आगे बढ़ना चाहता था आखिरकार मुझे वह मुकाम हासिल हुआ है। खास बात यह है कि बैनेट को इस शो में प्राइज मनी के रूप में 20 लाख रूपये दिए गये हैं। लेकिन सबसे खास बात यह है कि उन्हें महेश भट्ट की अगली फिल्म में बतौर सिंगर पहला गाना गाने का मौका मिल रहा है। यही वजह है कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। बैनेट को इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि उन्हें इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हो चुकी है। आपको बता दें कि, बैनेट पंजाब के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: क्या नवाज़ ने अपने बजरंगी भाईजान के साथ काम करने से किया इनकार
दिल्ली की मैथिलि ठाकुर को दूसरा स्थान मिला और तीसरे स्थान पर कर्नाटक की अंकिता कुंडू रहीं। इस ग्रैंड फिनाले का हिस्सा अनिल कपूर भी बने जिन्होंने विनर्स के साथ खूब डांस भी किया।