विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 नवंबर को बॉयफ्रेंड से दिल्ली में शादी करेंगी असिन!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 25 Oct 2015 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 10:35 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन दिल्ली के बिजनेसमैन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी करने जा रही हैं। खबर है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन दिल्ली के बिजनेसमैन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी करने जा रही हैं। खबर है कि वो 26 नवंबर को दिल्ली के एनएच 8 पर स्थित एक होटल में शादी रचाएंगी।

जब दीपिका से नजरें नहीं हटा पा रहे थे रणवीर

इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 27 नवंबर को वो वेस्ट एंड ग्रीन्स के एक प्राइवेट फार्म हाउस में रिसेप्शन रखेंगी, जहां शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी हुई थी।

शादी का सेलिब्रेशन यहीं खत्म नहीं होगा। असिन 28 या 29 नवंबर को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेंगी। मुंबई में रिसेप्शन की डेट अभी तय नहीं है।

शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आखिरी बार फिल्म 'ऑल इज वेल' में दिखी असिन शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी।

जैकलिन फर्नांडीस ने शेयर किया अपनी हॉरर फिल्म का ट्रेलर