विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर के लिए उनके फैन की दीवानगी देख रह जाएंगे दंग

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 12:50 PM (IST)

अर्जुन कपूर की एक झलक पाने के लिए उनकी फैन ने पूरी रात उनके घर के बाहर बिताई। हालांकि अर्जुन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों को लेकर फैन्स की दीवानगी जगजाहिर है। सलमान खान हो या शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन हो या आमिर खान। हर किसी के लिए फैन्स में क्रेज देखने को मिलता है। इस फेहरिस्त में एक नाम अर्जुन कपूर का भी जुड़ गया है। हाल ही में एक वाकया ऐसा हुआ जिसे सुनकर अर्जुन कपूर भी हैरान रह गए।

फैन की इस हरकत पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'दूर रहो'

दरअसल अर्जुन कपूर से मिलने के लिए एक लड़की उनके बंगले के बाहर पहुंची थीं। बुधवार को जब लड़की ने अर्जुन से मिलने की कोशिश की तो गार्ड ने यह कहकर रोक दिया कि कपूर शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हैं। कुछ दिनों बाद लौटेंगे।

यह सुनकर लड़की वहां ही सड़क पर सो गई। ये लड़की नासिक से पढ़ाई कर रही है। गार्ड के मना करने के बाद लड़की ने घर के बाहर ही डेरा जमा लिया। रातभर वहीं सड़क पर ही वो सोती रही। वो अगले दिन भी रुकी। मगर अर्जुन जब नहीं लौटे तो वो वहां से चली गईं।

देखिए, किसकी गोद मे सुष्मिता सेन ने मनाया अपना 41वां बर्थडे

अर्जुन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इस बारे में बताया गया तो अर्जुन ने कहा 'मुझे बुरा लग रहा है। मेरे ड्राइवर ने मुझे यह बताया कि एक लड़की मुझसे मिलना चाह रही थी। मुझे उससे मिलने में बहुत खुशी होगी। कोई उसे बताओ की मैं अगले हफ्ते तक फ्री हूं। इसके बाद चंडीगढ़ निकल जाऊंगा 'मुबारका' की शूटिंग के लिए।'