विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा अनिल कपूर की फिटनेस से क्यों डरे हुए हैं भतीजे अर्जुन कपूर!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 05:57 PM (IST)

फ़िल्म में उनके साथ अनिल कपूर भी हैं। वैसे अनिल की फिटनेस से मुक़ाबला करने के लिए अर्जुन को अपनी फिटनेस बनाना ज़रूरी भी है।

News Article Hero Image

मुंबई। एक्टर्स की मौजूदा जनरेशन अपनी फिज़ीक को लेकर काफी कांशस रहती है। फिर चाहे रियल लाइफ़ हो या रील लाइफ़। किसी ख़ास किरदार में ख़ुद को ढालने के लिए एक्टर्स काफी मेहनत करते हैं।

अर्जुन कपूर आजकल 'मुबारकां' के लिए अपनी फिज़ीक बना रहे हैं, क्योंकि इसके एक वेडिंग सीन में उन्हें टोंड बॉडी के साथ दिखना है। इसके लिए अर्जुन आस्ट्रिया के एक ख़ास स्पा सेंटर में गए हैं। अर्जुन ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

किसकी सलाह पर अर्जुन रामपाल कर रहे हैं बैक-टू-बैक फ़िल्में

Waking up to this...

A photo posted by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

'मुबारकां' को अनीस बज़्मी डायरेक्ट कर रहे हैं और फ़िल्म में उनके साथ अनिल कपूर भी हैं। वैसे अनिल की फिटनेस से मुक़ाबला करने के लिए अर्जुन को अपनी फिटनेस बनाना ज़रूरी भी है। जानकारों का कहना है कि अर्जुन इस स्पा में इसलिए जाते हैं क्योंकि यहां के नियम बेहद कड़े हैं। स्टार्स को शाम के चार बजे के बाद कुछ भी रॉ खाने नहीं दिया जाता है।

अब यहां भी प्रियंका चोपड़ा से सोशल हो सकेंगे उनके फैंस

ख़ास बात यह है कि इस जगह पर स्टार्स को वाई-फाई नहीं मिलता। डाइट में उन्हें शुगर का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता। सुनने में आया है कि अर्जुन, आलिया के अलावा कटरानी कैफ़ की भी ये फेवरिट जगह है।