विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब यहां भी प्रियंका चोपड़ा से 'सोशल' हो सकेंगे उनके फैंस!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 03:08 PM (IST)

अपनी सिंगिंग के दम पर इंटरनेशनल सर्किट में पहुंची प्रियंका का पहला अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' काफी मशहूर रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अब अपने फैंस तक पहुंचने के लिए प्रियंका एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आ गई हैं।

प्रियंका ने प्रोफेशनल्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकेडिन को बतौर इंफ्लूएंसर ज्वाइन किया है। इस ग्रुप में शामिल होने वाली प्रियंका पहली एक्ट्रेस हैं। अभी तक इस ग्रुप में ज़्यादातर पॉलिटिशियंस और कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लोग ही हैं। प्रियंका ने लिंकेडिन में बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है।

जॉन अब्राहम की सर्जरी का ये वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Here's a peek into the conversation I had with LinkedIn as their new @linkedin Influencer...a new platform, a new audience, a new perspective. Looking forward to many more interesting conversations! #PConLinkedIn

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

अपनी सिंगिंग के दम पर इंटरनेशनल सर्किट में पहुंची प्रियंका का पहला अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' काफी मशहूर रहा है। अब वो हॉलीवुड फ़िल्मों में 'बेवॉच' से डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका की पहली मराठी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'वेंटिलेटर' हाल ही में रिलीज़ हुई है, जिसे काफी सराहा गया। ज़ाहिर है कि प्रियंका भले ही एक्टर या परफॉर्मर नज़र आएं, लेकिन क़रीब से देखने पर वो बिजनेस वुमन भी दिखाई देती हैं।