विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फिल्लौरी' ने दूसरे दिन ली 30 फ़ीसदी की उछाल, आज हो सकती है मालामाल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:09 PM (IST)

फिल्लौरी की रिलीज़ से पहले निर्माताओं की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया था कि सेटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स ...और पढ़ें

'फिल्लौरी' ने दूसरे दिन ली 30 फ़ीसदी की उछाल, आज हो सकती है मालामाल
'फिल्लौरी' ने दूसरे दिन ली 30 फ़ीसदी की उछाल, आज हो सकती है मालामाल

मुंबई। अनुष्का शर्मा की दूसरी होम प्रोडक्शन फ़िल्म फिल्लौरी बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी रफ़्तार से आगे बढ़ रही है। रिलीज़ के दूसरे दिन फ़िल्म ने महज़ 30 फ़ीसदी की उछाल ली है। हालांकि रिलीज़ से पहले फ़िल्म की आधी से ज़्यादा लागत वसूल की जा चुकी है, जिसके चलते आज (रविवार) फिल्लौरी को एक ख़ुशख़बरी मिल सकती है।

24 मार्च को रिलीज़ हुई फिल्लौरी ने पहले दिन सिर्फ़ 4.02 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया। ये बहुत अच्छी शुरुआत नहीं मानी गई। ख़ासकर, फिल्लौरी को लेकर बनी हाइप और प्रमोशन को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञ इसे कमज़ोर शुरुआत मानते हैं। हालांकि रिलीज़ के दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्लौरी ने लगभग 30 फ़ीसदी की ग्रोथ लेते हुए 5.20 करोड़ का बिजनेस किया है। दो दिनों के बाद फ़िल्म का नेट कलेक्शन 9.22 करोड़ हो गया है। 

इसे भी पढ़ें- कपिल शर्मा को बंपर लॉस, शो के इस एक्टर ने सुनील ग्रोवर के साथ मिलाया हाथ 

फिल्लौरी की रिलीज़ से पहले निर्माताओं की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया था कि सेटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स की बिक्री ने फ़िल्म को 12 करोड़ दिलवा दिए हैं, जबकि इसकी लागत 21 करोड़ है। ऐसे में रविवार को अगर कलेक्शंस बेहतर होते हैं, तो माना जा रहा है कि फिल्लौरी अपनी पूरी लागत वसूल लेगी। फिल्लौरी को डेब्यूटेंट अंशय लाल ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अनुष्का शर्मा के साथ लीड रोल निभाया है। ये भी एक वजह है कि फिल्लौरी उत्तर भारत में पकड़ बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें- गायक अभिजीत ने एक बार खोला मुंह, खानों और महेश भट्ट पर आपत्तिजनक बातें 

यहां बताते चलें कि अनुष्का शर्मा की डेब्यू होम प्रोडक्शन फ़िल्म एनएच 10 ने 3.35 करोड़ ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 13.30 करोड़ का बिजनेस किया था। एनएच 10 का बजट कम रहने की वजह से फ़िल्म को 32 करोड़ में हिट का दर्ज़ा मिल गया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।