विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गायक अभिजीत ने ये क्या कह डाला, तीनों ख़ान देशद्रोही और महेश भट्ट के बारे में 'इतनी' बड़ी बात

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 07:15 AM (IST)

अभिजीत ने कहा कि मैं अपनी बात कहने के लिए किसी से नहीं डरता, क्योंकि मैं किसी लॉबी के कारण ...और पढ़ें

गायक अभिजीत ने ये क्या कह डाला, तीनों ख़ान देशद्रोही और महेश भट्ट के बारे में 'इतनी' बड़ी बात
गायक अभिजीत ने ये क्या कह डाला, तीनों ख़ान देशद्रोही और महेश भट्ट के बारे में 'इतनी' बड़ी बात

मुंबई। अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले सिंगर अभिजीत ने एक बार फिर अपने मन की भड़ास निकाली है। इस बार उनके निशाने पर तीनों ख़ान यानी आमिर, सलमान और शाह रुख़ तो हैं ही उन्होंने महेश भट्ट को भी नहीं बख्शा है।

वेब पोर्टल न्यूज़ 18 हिंदी से बात करते हुए अभिजीत ने पहले तो फराह ख़ान के पति शिरीष कुंदर को आड़े हाथों लिया। शिरीष ने उत्तर प्रदेश के नए बने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर एक विवादित ट्वीट किया था। उस पर अभिजीत ने ताना कसते हुए कहा कि- "दोनों (फराह और शिरीष) ही बड़े बालों वाले हैं, समझ ही नहीं आता कि पति कौन है और पत्नी कौन?" अभिजीत ने आगे कहा कि शिरीष जानबूझ कर सिर्फ हिन्दुओं को ही टार्गेट करते हैं। शिरीष ही नहीं अभिजीत ने तो बॉलीवुड के तीनों ख़ान को भी नहीं बख्शा। कहा 'तीनों ख़ान (आमिर ख़ान, शाहरुख ख़ान, सलमान ख़ान) देशद्रोही बातें करते हैं। अपनी फ़िल्मों में इन्होंने धीरे-धीरे हिन्दू त्यौहारों से जुड़े गानों को बंद कर दिया अब हर जगह 'मौला' ही बजता है।''

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामले में मॉडल सुष्मिता चक्रबर्ती खुल कर सामने आयीं

इस बातचीत में, अभिजीत ने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के बारे में कहा कि-''जिसकी तीनों बेटियों कि फोटो बिना कपड़ों के कवर पेज पर छपती हों, जो खुद की बोटियों से शादी की ख्वाहिश जता चुका हो और जो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्‍िथति में पकड़ा गया हो। ऐसे आदमी का डीएनए टेस्ट तो होना ही चाहिए।''

इसे भी पढ़ें: कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कौन रोक रहा है

अभिजीत ने आगे कहा कि मैं अपनी बात कहने के लिए किसी से नहीं डरता, क्योंकि मैं किसी लॉबी के कारण नहीं अपने दम और टैलेंट पर इंडस्ट्री में आया हूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।