विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कौन रोक रहा है

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 09:50 AM (IST)

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ इस फ़ेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इंटरनेशनल हस्तियों के साथ कदमताल करते रहे हैं। कभी फ़िल्म के बहाने तो कभी एक मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रमोशन के लिए।

कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कौन रोक रहा है
कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कौन रोक रहा है

मुंबई। दीपिका पादुकोण इस बार कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में शामिल नहीं हो सकेंगी। हाल ही में हुए एक स्टाइल अवॉर्ड्स समारोह के दौरान दीपिका ने उस वजह का खुलासा किया है, जिसने उन्हें इश प्रेस्टिजस फ़ेस्टिवल से दूर कर दिया है।

ग़ौरतलब है कि हर साल फ्रांस के कान शहर में होने वाले इस फ़ेस्टिवल में दुनियाभर की फ़िल्म और ग्लैमर इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज़ शामिल होते हैं। बॉलीवुड भी कई सालों से इस फ़ेस्टिवल में अपनी दस्तक देता रहा है। पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और फिर सोनम कपूर ने इस फ़ेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इंटरनेशनल हस्तियों के साथ कदमताल की। कभी फ़िल्म के बहाने तो कभी एक मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रमोशन के लिए। इस बार दीपिका पादुकोण के बारे में ख़बर आई थी कि वो उसी ब्रांड को रिप्रेजेंट करने कान जाएंगी। हाल ही में दीपिका ने इस इंटरनेशनल ब्रांड की डील साइन की है। 

इसे भी पढे़ं- कपिल शर्मा को बंपर लॉस, इस एक्टर ने नए शो के लिए सुनील ग्रोवर से मिलाया हाथ

मगर, स्टाइल अवॉर्ड्स फंक्शन में जब दीपिका से कान की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि फिलहाल उनकी सारी एनर्जी पद्मावती पर फोकस है। पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बेहद कड़क और संजीदा फ़िल्ममेकर माने जाते हैं। अपने एक्टर्स को मुद्दे से भटकने नहीं देते।

इसे भी पढे़ं- योगी आदित्यनाथ को ये कैसी सलाह दे डाली ट्विंकल खन्ना ने, कहा गैस कम होगी

वैसे भी पद्मावती पहले ही काफी मुश्किलों में घिर चुकी है, ऐसे में फ़िल्म पर फोकस करके जल्द शूटिंग ख़त्म करना ज़रूरी है।पद्मावती में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर दीपिका के साथ लीड रोल्स में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।