विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीम 'रुस्तम' के साथ नई फिल्म बनाएंगी अनुष्का

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 07:36 PM (IST)

बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फ़िल्म 'फिल्लौरी' भी इसी साल 2017 में रिलीज होना वाली है।

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक्टिंग के साथ मूवीमेकिंग में भी दिसचस्पी ले रही हैं। साल की शुरूआत में ही उन्होंने एक बड़ी पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप के बदौलत वे एक नई फ़िल्म बनाने की तैयारी में हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ज्वाइंट वेंचर में काम करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। क्रिराज एंटरटेनमेंट ने पिछले साल अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म रुस्तम बनाई थी। यह प्रोडक्शन हाउस अक्षय कुमार की एक और फ़िल्म 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा' भी बना रहा है। अब नए साल में अनुष्का ने इस प्रोडक्शन के साथ हाथ मिला लिए हैं। अब दोनों पार्टनरशिप में फ़िल्म बनाना शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि, जल्द फ़िल्म बनाने की प्रकिया को शुरू किया जाएगा।

रिलीज़ से पहले ही काबिल पर हो गई इतने करोड़ की ' न्यौछावर '

बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फ़िल्म 'फिल्लौरी' भी इसी साल 2017 में रिलीज होना वाली है।