विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म में रणबीर ने सात बार चूमा है अनुष्‍का को!

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 02:47 PM (IST)

फिल्‍म 'बाॅम्‍बे वेलवेट' में पहली बार रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्‍म में इस जोड़ी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'बाॅम्बे वेलवेट' में पहली बार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नज़र आएगी। इस फिल्म में इस जोड़ी ने खूब गरमा-गरम सीन किए हैं। वैसे तो पहले से ही चर्चा थी कि इस फिल्म में रणबीर और अनुष्का के बीच कई किसिंग सिन होंगे। अब इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि इन दोनों ने इस फिल्म में एक दूसरे को कितनी बार किस किया है!

हिट एंड रन केस : तो क्या हादसे के बाद गायब हो गए थे सलमान!

सूत्रों की मानें तो फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर और अनुष्का ने एक दूसरे को सात बार किस किया है। एक सूत्र ने बताया, 'रणबीर और अनुष्का के बीच सात किसिंग सीन होंगे। दोनों की केमेस्ट्री कमाल की है और इसे अनुराग कश्यप ने खूब भुनाया है।'

क्या हीरोइनों को गोद में उठाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं वरुण ?

सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म 'बाम्बे वेलवेट' के ट्रेलर में भी रणबीर और अनुष्का के हॉट किसिंग सीन दिखाए जाएंगे। यह ट्रेलर कुल ढाई मिनट का होगा। हाल ही में अनुष्का की फिल्म 'एन एच 10' के साथ 'बाॅम्बे वेलवेट' का ट्रेलर दिखाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अनुष्का ने इससे इंकार कर दिया था।

इस फिल्म ने आलिया को बनाया डर्टी!