विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान को डेट करने के सवाल पर एमी जैक्सन ने कहा...

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 02:09 PM (IST)

एमी फ्रीकी अली में लीड रोल निभा चुकी हैं, जिसे सलमान के छोटे भाई सोहेल ख़ान ने डायरेक्ट किया था। तब से ही सलमान के साथ उनकी रिलेशनशिप अच्छी है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान ख़ान भले ही 50 पार कर चुके हों, लेकिन बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबिल बैचलर आज भी वही हैं। इसीलिए सलमान को डेट करने के लिए कोई भी एक्ट्रेस तैयार रहती है। कुछ ऐसी ही फीलिंग्स से गुज़र रही हैं एमी जैक्सन।

हाल ही में जब सलमान ख़ान एमी जैक्सन स्टारर फ़िल्म '2.0' के टीज़र रिलीज़ में पहुंचे। उस दिन से ये ख़बरें सामने आने लगीं, कि सलमान इन दिनों एमी को पसंद करने लगे हैं और उनकी वजह से ही सलमान इस इवेंट में पहुंचे और अब एमी की बातों से लग भी रहा है, कि सलमान के लिए उनके दिल में कुछ ना कुछ तो है। हाल ही में एक मैगज़ीन कवर की शूटिंग के दौरान एमी से यह पूछा गया कि सलमान से उनके रिश्ते के बारे में क्या कहना है।सलमान का नाम ख़ुद से जोड़े जाने को एमी किस तरह देखती हैं। इस पर एमी ने बेहद रोमांटिक जवाब दिया। एमी ने कहा है- ''कौन सी लड़की होगी, जो यह नहीं चाहेगी कि वह सलमान को डेट करे।''

अक्षय कुमार ने बताया, कब रिलीज़ होगी तापसी की फ़िल्म नाम शबाना

एमी के इस जवाब से आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचे, उससे पहले ही उन्होंने कहा कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस फिलहाल सिंगल है और साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौक़ा मिला तो तो वह ज़रूर करना चाहेंगी। एमी ने इसके अलावा यह भी कहा कि उन्हें अक्षय और रजनीकांत के साथ काम करने का मौक़ा मिल रहा है और यह उनके लिए सबसे बड़ी कामयाबी है।

आमिर ख़ान की बेटर हाफ़ किरन राव के घर 80 लाख की चोरी

एमी इसे अपनी ज़िंदगी का सबसे ख़ास हिस्सा मानती हैं। एमी का कहना है कि उन्हें फिट रहना पसंद है और वो जैकलिन और दीपिका को सबसे फिट अभिनेत्री मानती हैं। वैसे एमी फ्रीकी अली में लीड रोल निभा चुकी हैं, जिसे सलमान के छोटे भाई सोहेल ख़ान ने डायरेक्ट किया था। तब से ही सलमान के साथ उनकी रिलेशनशिप अच्छी है।