विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट ने बिखेरा जादू, 50 मिलियन बार देखा गया 'समझावा अनप्लग्ड'

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 09 Jan 2016 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2016 09:39 AM (IST)

'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में आलिया के साथ आशुतोष राणा, सिद्धार्थ शुक्ला और वरुण धवन नजर आए थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आलिया भट्ट का पॉपुलर सॉन्ग 'समझावा अनप्लग्ड' सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है। साल 2014 में आई रोमांटिक फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में यह सॉन्ग फिल्माया गया था। इसे यू ट्यूब पर 50 मिलियन बार देखा जा चुका है।

'ए फ्लाइंग जट' की रिलीज डेट का ऐलान, टाइगर श्राॅफ बने हैं सुपरहीरो

मूल गाना अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के द्वारा गाया गया था। आलिया के द्वारा गाए गए गाने को साल 2014 जुलाई में शेयर किया गया था। फिल्ममेकर करण जौहर ने इस खबर को टि्वटर पर अपने फैंन्स के साथ साझा किया।

मुंबई पुलिस ने आमिर और शाहरुख की सुरक्षा में कटौती की

करण ने लिखा 'तुम बढ़िया बढ़ रही हो लड़की। 'समझावा अनप्लग्ड' 50 मिलियन ।'

इस वीडियो में आलिया स्टेज पर गाती नजर आ रही हैं। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में आलिया के साथ वरुण धवन आशुतोष राणा और सिद्धार्थ शुक्ला नजर आए थे।