विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ए फ्लाइंग जट' की रिलीज डेट का ऐलान, टाइगर श्रॉफ बने हैं सुपर‍हीरो

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 03:16 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। इसमें वो एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। साथ में जैकलिन फर्नांडिस होंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। जी हां, यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है और रेमो डिसूजा ने इसका निर्देशन किया है।

राखी सावंत का फिर विवादित बयान, सेंसर बोर्ड पर भड़कीं, सनी फिर आईं लपेटे में

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जैकलिन फर्नांडिस और विलेन के किरदार में हॉलीवुड स्टार नैथन जॉन्स भी नजर आएंगे। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर रिलीज डेट की घोषणा की गई है। ट्वीट में लिखा, 'हमारी पहली सुपरहीरो फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' 25 अगस्त 2016 को रिलीज होगी। इसमें टाइगर श्रॉफ, जैकलिन फर्नांडिस नजर आएंगे।'

वहीं, डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने भी इसको लेकर एक ट्वीट किया और साथ में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस फिल्म के रिलीज होने का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' आपको बता दें कि इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और उन्हें देखकर फिल्म 'कृष' के रितिक रोशन की याद आ जाएगी।