विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट को 'बेस्ट' लगती है इस एक्टर की 'किस'!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 05:18 PM (IST)

आलिया उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त ज़रूर कहती रही हैं। मगर अब आलिया ने कुछ ऐसा बोला है, जो काफी हैरान करने वाला है।

News Article Hero Image

मुंबई। डियर ज़िंदगी में अपनी शानदार अदाकारी के लिए तारीफ़ें बटोर रहीं आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में एक ऐसे राज़ का खुलासा किया है, जिससे गर्ल्स इस हैंडसम हंक की फ़ैन बन जाएंगी।

आलिया और सिद्धार्थ को लेकर अक्सर ये ख़बरें आती हैं, कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसी साल रिलीज़ हुई फ़िल्म कपूर एंड संस की रिलीज़ से पहले इन ख़बरों ने काफी ज़ोर पकड़ा था। दोनों की ऐसी कई तस्वीरें आईं, जिनमें इनके बीच की केमिस्ट्री काफी हॉट और सिज़लिंग नज़र आ रही थी। ये दोनों ख़ूबसूरत एक्टर्स भले ही रिलेशनशिप के बारे में कुछ ना बोलें, लेकिन आलिया उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त ज़रूर कहती रही हैं। मगर अब आलिया ने कुछ ऐसा बोला है, जो काफी हैरान करने वाला है।

अपने फैंस को सलमान-शाह रूख़ देने वाले हैं ये स्पेशल अवॉर्ड

दरअसल, आलिया नेहा धूपिया के पोडकास्ट शो नो फ़िल्टर नेहा में मेहमान बनी थीं, जहां उन्होंने ऑन स्क्रीन किसिंग के बारे में खुलकर चर्चा की। इंटरव्यू के दौरान नेहा ने आलिया को बताया कि अर्जुन कपूर ने दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा के बीच उन्हें (आलिया) को बेटर किसर के रूप में चुना था।

सलमान ख़ान के घर के सामने लोग करते थे गंदी हरकत और फिर...

नेहा ने जब यही सवाल आलिया से किया तो उनका जवाब था कि अर्जुन काफी अच्छे किसर थे लेकिन सिद्धार्थ बेस्ट किसर हैं क्योंकि उनके साथ आलिया ने काफी प्रैक्टिस की है। आलिया ने सिद्धार्थ के साथ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया था, जबकि कपूर एंड संस दोनों की दूसरी फ़िल्म थी। चलिए, फ़िल्मों के बहाने की सही, आलिया ने सिड की किसी ख़ूबी के बारे में तो बताया।