विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:आलिया वरुण ने सोशल मीडिया को बताया खतरनाक, किया ये फैसला

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 04:11 PM (IST)

फिल्म 'ब्रदीनाथ की दुल्हनिया ' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। ये फिल्म 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

Exclusive:आलिया वरुण ने सोशल मीडिया को बताया खतरनाक, किया ये फैसला
Exclusive:आलिया वरुण ने सोशल मीडिया को बताया खतरनाक, किया ये फैसला

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया  को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा है कि अच्छी बातों को भी गलत तरीके से लेने के कारण इस मीडिया से बहुत दिक्कत हो रही है।इसलिए अब से वो अपनी फिल्मों के कलेक्शन को लेकर इस प्लेटफॉर्म पर कुछ नहीं कहेंगे।

फिल्म 'ब्रदीनाथ की दुल्हनिया' का प्रमोशन कर रहे वरुण धवन और आलिया भट्ट की बातों से तो लगता है उनका मन सोशल मीडिया से उचट रहा है। इसके पीछे इन दोनों ने अपने अपने कारण भी दिए। वरुण ने बताया कि सोशल मीडिया अब खतरनाक हो गया है। लोगों को अब इसकी लत पड़ गयी है। आप लिखते वक़्त अच्छा सोच रहे होते हैं लेकिन अक्सर इसके उलट लेने के देने पड़ जाते हैं । जब आप किसी चीज की अति करते हैं तब उसका नतीजा गलत ही आता है। शायद यही चीज़ सोशल मीडिया के साथ भी हो रही है। वरुण की हाँ में हाँ मिलाते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि,लोग सोशल मीडिया पर गंदे गंदे संदेश भेज देते है। भले ही वो एक दूसरे को जानते तक ना हों। ऐसे लोगों को हिम्मत है तो उन्हें सामने आकर बात करनी चाहिए। पीछे छुपकर नहीं। सोशल मीडिया  अब उबाऊ लगने लगा है।

Exclusive : प्रियंका चोपड़ा की शादी होगी लेकिन एेसे

आलिया और वरुण ने इस मौके पर यह भी कहा कि,अब से सोशल मीडिया पर अपने फिल्म के कलेक्शन पर किसी भी तरह का कोई कमेंट नहीं करेंगे।फिल्म 'ब्रदीनाथ की दुल्हनिया ' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। ये फिल्म 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।