Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अक्षय कुमार ने गणपति पर्व को लेकर जो कहा, वो जानना बेहद जरूरी है!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 12:15 PM (IST)

    उम्मीद तो यही है, अक्षय के फैंस उनकी इस सलाह पर अमल करेंगे। अक्षय इस इस वक्त 'जॉली एलएलबी 2' की शूटिंग कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। गणेश पर्व जोर-शोर से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रटीज भी अपने-अपने तरीके से गणपति के वंदन में लगे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने ऐसी सलाह दी है, जिसे मानने पर ना सिर्फ खाने की बर्बादी रोकी जा सकती है, बल्कि समाज सेवा भी की जा सकती है।

    महाराष्ट्र में खासकर गणेश चतुर्थी का त्यौहार कई दिन तक धूम-धाम से मनाया जाता है। श्रद्धालु अपने घर गणपति की प्रतिमा लेकर आते हैं। पूजा-पाठ करके उन्हें विराजमान किया जाता है, और कुछ दिन सेवा करने के बाद गणपति को विदा कर दिया जाता है। इस दौरान भक्त एक-दूसरे के घर जाकर गणपित के दर्शन का लाभ उठाते हैं। अक्षय ने ऐसे ही भक्तों के लिए सोशल मीडिया में मशवरा दिया है। उन्होंने कहा है कि जब किसी के घर गणपति दर्शन के लिए जाएं, तो मिठाई के बजाए नोटबुक्स ले जाएं, ताकि वो बाद में सरकारी स्कूलों को दान की जा सकें।

    सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया ने ऐसा क्या किया, कि फैंस बोले- भाभी संस्कारी है!

    अक्षय की इस सलाह में दम है। अगर मिठाई का इस्तेमाल ना किया जाए, तो एक निश्चित वक्त के बाद वो खराब हो जाती है, जिसे फेंकना पड़ता है, लेकिन नोटबुक्स को कभी भी दान किया जा सकता है।

    अब जंगली बनकर हाथियों के लिए लड़ेगा ये कमांडो

    वैसे भी भगवान गणेश को विद्या का देवता माना गया है। ऐसे में गणपति के नाम पर नोटबुक से बड़ा दान और क्या हो सकता है। उम्मीद तो यही है, अक्षय के फैंस उनकी इस सलाह पर अमल करेंगे। अक्षय इस इस वक्त 'जॉली एलएलबी 2' की शूटिंग कर रहे हैं।