विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रुस्तम' से अक्षय का दमदार लुक आया सामने, इस बार बने नेवी ऑफिसर

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 09:56 AM (IST)

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपने फिल्म 'रुस्तम' में अपने फर्स्ट लुक को फैन्स के साथ साझा किया है। खबरें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'एयरलिफ्ट' के बाद अक्षय कुमार की एक और दमदार फिल्म आ रही है, जिसका नाम है 'रुस्तम'। खास बात ये है कि यह फिल्म भी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें अक्षय एक नौसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो काफी दमदार है। अक्षय ने ट्विटर के जरिए फैंस के साथ इसे साझा किया है।

रिहाई के बाद संजय दत्त की पहली सेल्फी आई सामने, खुशी झलक रही साफ

इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा है, 'सजा धजा ऑफिसर, परिवार को समर्पित, अपने सम्मान की लड़ाई लड़ता हुआ, पता है कौन? रुस्तम. इसके बारे में 12 अगस्त को जानिए।' यानि अक्षय की यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 'बेबी' और 'स्पेशल 26' के बाद यह नीरज पांडे के साथ अक्षय की तीसरी फिल्म होगी। हालांकि नीरज पांडे इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने 'नीरजा' को किया टैक्स फ्री

आपको बता दें कि 'रुस्तम' 1950 के दशक के आखिरी दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म होगी। टीनू सुरेश देसाई निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ साउथ एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज भी दिखाई देंगी, जो 'बर्फी' से बॉलीवुड दर्शकों का भी दिल जीत चुकी हैं। वहीं एक और एक्ट्रेस के होने की भी खबर है।