विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिहाई के बाद संजय दत्त की पहली सेल्फी आई सामने, खुशी झलक रही साफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 12:35 PM (IST)

बाहर निकलकर संजय दत्त ने जेल में लगे तिरंगे को सलाम किया। आजाद होने के बाद उनकी पहली सेल्फी भी सामने आई है, जो ये रही।

News Article Hero Image

नई दिल्ली।। अभिनेता संजय दत्त आज आजाद हो गए। उन्हें गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के लिए पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। बाहर निकलकर संजय दत्त ने जेल में लगे तिरंगे को सलाम किया। उनके चेहरे से खुशी साफ झलक रही थी। आजाद होने के बाद उनकी पहली सेल्फी भी सामने आई है, जो ये रही। साथ में उनके वकील हैं।

42 माह बाद हुई 'बाबा' की रिहाई, बोले-आजादी की राह आसान नहीं होती मेरे दोस्त।

संजय दत्त ने कहा कि वे प्रशंसकों की वजह से जेल से बाहर हैं। उनको लेने उनकी पत्नी मान्यता दत्त और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ कुछ दोस्त मुंबई से पुणे आए थे। सभी स्पेशल चार्टर प्लेन से मुंबई रवाना हो गए हैं, जहां संजय दत्त सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर और फिर बड़ा कब्रिस्तान जाकर अपनी मां नर्गिस को श्रद्धांजलि देंगे।

रिहा होते संजय दत्त ने तिरंगे को किया सलाम, बहन बोली-काश, पिता जिंदा होते

बॉलीवुड को भी संजय दत्त की रिहाई का बेसब्री से इंतजार था। अब वे एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हो जाएंगे। उनकी जिंदगी पर राजकुमार हिरानी फिल्म भी बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। संजय दत्त की रिहाई से फैंस भी जबरदस्त खुशी है, आखिरकार उनके 'मुन्नाभाई' आजाद जो हो गए हैं।