विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिंग इज ब्लिंग' में कुछ इस 'रफ्तार' में नजर आएंगे अक्षय कुमार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 08 Aug 2015 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 02:50 PM (IST)

खबर आई थी कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'सिंग इज ब्लिंग' का गाना ट्रेलर से पहले ही रिलीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर आई थी कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'सिंग इज ब्लिंग' का गाना ट्रेलर से पहले ही रिलीज कर देंगे। अब उन्होंने इस गाने के म्यूजिक का हिंट भी फैंस को दे दिया है।

अक्षय कुमार 'सिंह इज ब्लिंग' के गाने से शुरू करेंगे नया ट्रैंड

इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म में अपने किरदार रफ्तार सिंह को भी फैंस से इंट्रोड्यूस कराया है। अक्षय ने ट्विटर पर 15 सेकंड की एक वीडियो शेयर की है जिसकी शुरूआत में लिखा है 'मीट रफ्तार सिंह।' इसके बाद अक्षय की डांस करती हुई स्टिल्स मूव करती दिख रही हैं।

अक्षय ने ब्लैक कलर के बंद गले के साथ पिंक कलर की धोती और ब्लैक कलर की पगड़ी पहनी हुई है। साथ में पीछे गाने का म्यूजिक बज रहा है।

अक्षय ने ट्वीट किया, 'रफ्तार सिंह से मिलिए। जो रुक नहीं सकता, जो नहीं रुकेगा।'

इस गाने को पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ और नूरा सिस्टर्स ने गया है। गाने को कोरियोग्राफ किया है प्रभुदेवा के भाई विशुदेवा जबकि फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

'सिंह इज ब्लिंग' का यह गाना पंजाब में शूट किया गया है। बताया जाता है कि इस गाने में कई स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म में अक्षय के अपोजिट एमी जैक्सन नजर आएंगी।

श्रद्धा और टाइगर ने 18 घंटों तक लगातार किया ये काम!