विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुआ कुछ ऐसा, ऐश्‍वर्या की बेटी रणबीर को समझ बैठी अपना पापा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 12:20 PM (IST)

आपको भले ही यकीन ना हो, मगर खुद ऐश्‍वर्या ने इस बात का खुलासा किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। जी हां, आप यकीन करें या ना, यह मजेदार वाकया सच में घटा है। खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसका खुलासा किया है कि एक बार उनकी बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को अपना पापा समझ लिया, जिनके साथ ऐश्वर्या ने फिल्म फेयर मैगजीन के लिए हाल ही में एक बेहद हॉट फोटोशूट कराया है।

इस मैगजीन में दिए गए इंटरव्यू में ही ऐश्वर्या राय ने खुलासा किया कि एक बार आराध्या यह समझ बैठी थी कि रणबीर उसके पापा हैं। ऐश्वर्या ने बताया, 'एक दिन वो दौड़कर आई और सीधे रणबीर की बांहों में समा गई, क्योंकि उन्होंने वैसी ही जैकेट और कैप को पहना था जैसी अभिषेक पहनते हैं। उसे लगा अभिषेक हैं और जब रणबीर दिखे तो वो चौंक गई।'

यह भी पढ़ें- सेक्स सीन देने वालीं सना खान ने कहा, बहुत अजीब लगता है जब...

Photos: मैगजीन के कवर पेज पर देखें ऐश-रणबीर की हॉट केमेस्ट्री

ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि रणबीर और आराध्या की दोस्ती काफी मजेदार है। आराध्याा हमेशा ही रणबीर को 'आरके' पुकारती है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और रणबीर की साथ में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' आने वाली है। दिवाली पर रिलीज हो रही है इस फिल्म में दोनों की हॉट कैमेस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि पाकिस्तान कलाकार फवाद खान के होने की वजह से यह फिल्म मुश्किलों में भी घिरी हुई है। वैसे इसमें अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं, वहीं शाहरुख खान भी कैमियो में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- लूलिया वंतूर ने किया ये प्यारा पोस्ट, सलमान के लिए रखा था करवा चौथ?