विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स सीन देने वालीं सना खान ने कहा, बहुत अजीब लगता है जब...

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 03:02 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 07:42 PM (IST)

'वजह तुम हो' में सना खान ने सेक्‍स सीन भी दिए हैं, हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में इसकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'बिग बॉस' से पॉपुलैरिटी पाने वालीं सना खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वजह तुम हो' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसेे 'हेट स्टोरी 3' के डायरेक्टर विशाल पंड्या ने बनाया है और इसमें सना बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आएंगी। इसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में देखने को मिल चुका है। इसमें उन्होंने सेक्स सीन भी दिए हैं। हालांकि सना का कहना है कि हिंदी फिल्मों में इंटीमेट और बोल्ड सीन पर इतना हो-हल्ला क्यों मचता है।

'आइएएनएस' के मुताबिक, सना का कहना है, जब इंडस्ट्री के लोग 'उस तरह के सीन' को लेकर बातें करते हैं तो मुझे बहुत अजीब लगता है। यह फनी है, मैं हैरान हूं कि ऑडियंस क्या बातें करते होंगे। आज के समय में हर एक फिल्म में किसिंग सीन होता है। मुझे नहीं पता कि इंटीमेट सीन करने पर क्यों इतना हो-हल्ला मचता है।'

यह भी पढ़ें- सनी लियोन ने महिलाओं से कहा, पुरुषों से ज्यादा अपने ब्रेस्ट पर दें ध्यान...

सना के मुताबिक, विशाल पंड्या की फिल्मों के साथ ऐसा होता आया है। उनका कहना है कि ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें बोल्ड सीन होते हैं मगर कोई भी उन पर सवाल नहीं उठाता। बकौल सना, जहां भारत में लोग और भी खुलते जा रहे हैं, वहां इंटीमेट सीन अब 'टैबू' नहीं रहे।

'वजह तुम हो' का ट्रेलर रिलीज होने के 12 घंटे के भीतर एक करोड़ लोगों ने इसे देख लिया, जिसको लेकर सना काफी खुश हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल जैसे सितारे हैं और दो दिसंबर को यह रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या और पूजा बत्रा की इस सालों पुरानी तस्वीर में दिखा उनका बिंदास अंदाज