विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्‍वर्या और पूजा बत्रा की इस सालों पुरानी तस्‍वीर में दिखा उनका बिंदास अंदाज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 02:24 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 07:44 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और पूजा बत्रा की यह तस्‍वीर उनके मॉडलिंग के दिनों की है, दोनों ने ब्‍लू डांगरी पहन रखी है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। ऐश्वर्या राय बच्चन और पूजा बत्रा की एक यादगार तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों ब्लू डांगरी में नजर आ रही हैं। यह उनके मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर है, जिसे खुद पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्हें फिल्म 'विरासत' के लिए जाना जाता है।

इस तस्वीर में ऐश्वर्या और पूजा के साथ उनकी कई दोस्त भी नजर आ रही हैं और सभी फन मूड में लग रही हैं। साथ ही उनका बिंदास उनके फैंस को जरूर पसंद आने वाला है। द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का दौरा करने के दौरान यह तस्वीर खिंचवाई थी। पूजा ने तस्वीर शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि मॉडलिंग के दिन उनके जीवन के सबसे अच्छे दिन थे।

यह भी पढ़ें- सनी लियोन ने महिलाओं से कहा, पुरुषों से ज्यादा अपने ब्रेस्ट पर दें ध्यान...

अब देखते हैं इस तस्वीर पर ऐश्वर्या की नजर पड़ती है तो उनकी क्या प्रतिक्रिया रहेगी, वैसे इन दिनों वो दिवाली पर आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खास तौर से रणबीर कपूर के साथ हॉट कैमेस्ट्री को लेकर चर्चाएं हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा अनुष्का शर्मा भी हैं और साथ में पाक कलाकार फवाद खान जिनको लेकर यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। वहीं पूजा की बात करें तो वो काफी सालाें से पर्दे से गायब हैं और लाइमलाइट से भी दूर हैं।

यह भी पढ़ें- सोनम ने बताया, प्रेग्नेंट करीना के कारण क्यों लटकी 'वीरे दी वेडिंग'!