यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऐश का ये स्लिम-ट्रिम लुक, आखिर इरादे क्या हैं?
मां बनने के बाद ऐश्वर्या काफी समय तक फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन अब लगता है कि वे फिल्मों में ...और पढ़ें

नई दिल्ली। मां बनने के बाद ऐश्वर्या काफी समय तक फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन अब लगता है कि वे फिल्मों में वापस लौटने की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि मां बनने के बाद उनका वजन कुछ बढ़ गया है, जिसकी वजह से वे अपने करियर पर ज्यादा फोकस नहीं कर पा रही थीं, लेकिन कॉन फिल्म फेस्टिवल में पहुंची स्लिम ट्रिम ऐश्वर्या को देखकर अब यह लगता है कि वे फिल्मों में वापस धूम मचाने को तैयार हो रही हैं।
क्लिक करके पढे़, ऐश आज भी हैं सबसे सेक्सी बेब
अभिषेक को छोड़ ये किसके साथ इश्क लड़ाएंगी बच्चन बहू
गौरतलब है कि 66 वें कॉन फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या ने खूब जलवे बिखेरे। यहां रेड कारपेट पर वे काले लिवाज में नजर आई। व्हाइट शर्ट, ब्लैक लॉंग स्कर्ट के साथ हल्का मेक अप, ऐश्वर्या ने लोगों का दिल जीत लिया।
उनकी ये ड्रेस फॉरमल और क्लासिकल का मिश्रण थी। अपने निकले हुए पेट को ढकने के लिए ऐश्वर्या के डिजाइनर खूब सोच समझकर ये ड्रेस चुनी है। इस साल कॉन की ड्रेस पिछले साल डिजाइनर रॉबर्ट कवाली कफ्तान की बनाई हुई ड्रेस से भी अच्छी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
