विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑनस्क्रीन रणबीर संग इश्क लड़ाएंगी 'बच्चन बहू'

By Edited By:
Published: Sat, 11 May 2013 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2013 02:08 PM (IST)

ऐश्वर्या ने अपनी खुबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने अब तक जिस भी हीरो के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऐश्वर्या ने अपनी खुबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने अब तक जिस भी हीरो के साथ फिल्में की हैं उनकी जोड़ी काफी हिट रही है। अब ऐश्वर्या राय आज के युवा हीरो रणबीर कपूर के साथ ऑन स्क्रीन इश्क फरमाने जा रही हैं। जी हां खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही यश राज प्रोडक्शन की फिल्म में रणबीर की लेडी लव के तौर पर नजर आएंगी।

खबर है कि आदित्य चोपड़ा फिल्म का निर्माण करेंगे। ऐश्वर्या ने फिल्म की कहानी पढ़ ली है। बताया जाता है कि आदित्य रणबीर के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी को ही देखना चाहते थे। हालांकि एश ऐसी कोई भी खबर से इन्कार किया है।

इससे पहले ऐश्वर्या फिल्म शब्द में अपने से छोटे अभिनेता जायद खान के साथ काम किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर