विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्ट्रेस रिया सेन के घर में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2015 08:31 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 12 Apr 2015 11:22 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन के मुंबई के अंधेरी में स्थित घर में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसा रात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन के मुंबई के अंधेरी में स्थित घर में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ। उस वक्त घर में रिया अपनी मां मुनमुन सेन के साथ मौजूद थी। रुइया पार्क बिल्डिंग में छठी मंजिल पर रिया के दो फ्लैट हैं।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और तब तक घर को काफी नुकसान हो गया था।

रिया ने ट्विटर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के देर से आने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारी बिल्डिंग में आग लग गई। हमने अपने दो फ्लैट गवां दिए और फायर इंजन को पहुंचने में एक घंटा लगा। इस देश पर शर्म आती है।'

हालांकि फायर ब्रिगेड के अधिकारी अभय काले का कहना है कि उन्हें 1.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। काले ने बताया कि छठी मंजिल पर आग लगने की वजह से दो वॉटर जेट का इस्तेमाल किया गया और आग पर काबू पाया गया।

चौथा बच्चा गोद लेंगे एंजलिना और ब्रैड पिट

एक्ट्रेस इस घर में अपनी मां और पिता के साथ रहती हैं। इस आग में उनके घर में मौजूद ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि रिया या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।

आग लगने के बाद रिया और मुनमुन घर से बाहर निकल आईं और आसपास के लोगों को सूचित किया। फिलहाल रिया का परिवार किसी परिचीत के घर में ठहरे हैं। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

रिया सेन ने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से छोड़ी फिल्म!