विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिया सेन ने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से छोड़ी फिल्म!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 04:41 PM (IST)

सुनने में आया है कि एक्ट्रेस रिया सेन ने एक फिल्म में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि एक्ट्रेस रिया सेन ने एक फिल्म में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें पत चल गया था कि इस फिल्म में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल भी होंगे। फिल्म का निर्देशन करने जा रहे चंद्रकांत सिंह ने रिया से संपर्क किया था और उन्हें अपनी अगली फिल्म '6एक्स' का ऑफर दिया।

फैन ने मांगा कुछ ऐसा कि शर्म से पानी-पानी हो गए अर्जुन!

सूत्रों के मुताबिक फिल्म की कहानी सुनने के बाद रिया फिल्म साइन करने के लिए तैयार भी हो गईं थी। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल फिल्म की 6 कहानियों में से एक में होंगे, रिया ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया जबकि फिल्म में अश्मित के साथ उनके कोई सीन नहीं होंगे।

'नच बलिए' में भी साथ होंगे करिश्मा-उपेन!

आपको बता दें कि 2009 में अश्मित और रिया का एक एमएमएस लीक होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ मनाई होली