विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया पर किए गए 'अश्‍लील' कमेंट्स, लोगों ने बताया पॉर्न फिल्‍मों लायक!

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2016 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2016 05:49 AM (IST)

आलिया सोशल मीडिया पर मिले अश्‍लील कमेंट्स से काफी नाराज हैं। उन्‍होंने कहा कि लोगों ने मुझे परिभाषित करने में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम भी बड़ी हो गई हैं। एक फेसबुक पोस्ट पर आए कमेंट्स का उन्होंने करारा जवाब लिखा है। इस पोस्ट पर लोगों ने काफी अश्लील कमेंट किए थे।

लीक से हटकर इस बार जनवरी में रिलीज हो रही कई बड़ी फिल्में

बीते नंबर महीने में उन्होंने अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। अब वह भी अपनी नानी, मम्मी की तरह बॉलीवुड का रुख करने वाली हैं। एक वेब पोर्टल ने उनपर एक फेसबुक पोस्ट की, जिस पर कई भद्दे और अश्लील कमेंट आए। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने एक ब्लॉग लिखकर जवाब दिया है।

दर्शकों को चौंका देगा 'शब' में रवीना टंडन का अनदेखा अंदाज

आलिया ने लिखा है कि लोगों को उनके पूरे शरीर में बस स्तन दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पोर्टल ने आलिया की बोल्ड तस्वीरें लगाते हुए, एक सवाल पूछा था कि क्या बॉलीवुड इन्हें देख रहा है?

इस पर सोशल मीडिया में उनका मजाक बनाया जाना लगा। भद्दी और बेहद अश्लील टिप्पणियां की जाने लगीं। ये देख आलिया रह नहीं पाईं और उन्होंने लिखा, 'मैं आमतौर पर ऐसी चीजें नजरअंदाज कर देती हूं। पर इस बार मुझे अंदर तक दुख पहुंचा है।'

37 की हुईं विद्या बालन को जन्मदिन पर अस्पताल से मिली छुट्टी

आलिया ने लिखा, 'लोग लिख रहे हैं यह लड़की बॉलीवुड के लिए नहीं पोर्न के लिए तैयार है। यही लड़की हमारी संस्कृति को नाश कर रही हैं। ये बर्दाश्त के बाहर है। मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है।'

आलिया ने कहा, 'मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं, उन्होंने मुझे परिभाषित करने में जल्दी कर दी। मैं अपने स्तनों के आगे भी कुछ हूं। मैं जैसे भी कपड़े पहनती हूं, सहज महसूस करती हूं।'