विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

37 की हुईं विद्या बालन को जन्मदिन पर अस्पताल से मिली छुट्टी

By Test2 test2Edited By:
Published: Fri, 01 Jan 2016 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2016 02:49 PM (IST)

विद्या बालन को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है। उनका आज जन्‍मदिन भी है, वह 37 साल की हो गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विद्या बालन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनका आज जन्मदिन भी है, वह 37 साल की हो गई हैं। विद्या को पेट में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते विद्या न्यू ईयर भी सेलिब्रेट नहीं कर पाई। हालांकि उन्होंने अपने फैन्स को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' का विदेशो में बंपर कलेक्शन,बनाया ये रिकॅार्ड

डॉक्टर ने विद्या के किडनी में पथरी होने की बात कही है। विद्या की खराब सेहत ने नए साल के उनके जश्न को फीका कर दिया है जिसे वो अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर के साथ मनाने वाली थीं।

शेन रमेंणवीर ने कटरीना को किया 'किस', फोटो हुई वॅायरल

आपको बता दे कि विद्या ने छोटे पर्दे पर सीरियल 'हम पांच' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'परिणीता' से 2005 में बाॅलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड भी मिला। इसके बाद विद्या ने 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'पा', 'डर्टी पिक्चर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया।

विद्या एक राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ साथ 5 फिल्मफेयर, 5 स्क्रीन अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं भारत सरकार द्वारा विद्या को पद्मश्री से भी नवा़जा जा चुका है। 'सादा जीवन उच्च विचार' रखने वालीं विद्या महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई काम करती रहती हैं। वह सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का भी हिस्सा हैं।