विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है विज्ञापन की दुनिया की सबसे महंगी जोड़ी

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 01:20 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 01:28 PM (IST)

विज्ञापन की दुनिया में बॉलीवुड के कुछ ऐसे रियल लाइफचेहरे हैं जिनका नाम उनकी पहचान बन चुका है। ऐसे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विज्ञापन की दुनिया में बॉलीवुड के कुछ ऐसे रियल लाइफ चेहरे हैं जिनका नाम उनकी पहचान बन चुका है। ऐसे में जब बच्चन फैमिली का नाम हो तो कोई भी ब्रांड इसके लिए ज्यादा कीमत देने को तैयार हो ही जाएगा।

ऐश्वर्या के नाम पर क्यों भड़कीं जया बच्चन

बॉलीवुड कलाकार विज्ञापनों की दुनिया में अपना नाम देने के लिए भारी कीमत लगाते हैं। बात अगर किसी विज्ञापन में दोनों ही बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी के नाम की हो तो कीमत में बढ़ोतरी होना लाजमी है। ऐसे ही एक घरेलू उत्पाद में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने काम करने की कीमत पूरे तीस करोड़ रुपये मांगी है। यह ऑफर किसी तरीके की लॉटरी से कम नहीं है।

सलमान को क्यों याद आई ऐश?

सूत्रों की मानें तो इससे पहले ऐश्वर्या ने किसी भी विज्ञापन में काम करने के लिए हमेशा अपनी कीमत ज्यादा ही लगाई है। जाहिर सी बात है कि कोई भी अभिनेता जब किसी ब्रांड को अपना नाम देता है तो वह मेहनताने के तौर पर उनसे कीमत तो ज्यादा लेगा ही। इस दौड़ में वैसे बच्चन फैमिली के अलावा और भी जोड़ी के नाम को लेकर चर्चा थी, लेकिन करीना-सैफ और अक्षय कुमार और टिं्वकल खन्ना की जोड़ी इतनी वाहवाही नहीं बटोर पाई।

इनके अलावा दो दशक से संग जीवन बिताने वाले शाहरुख-गौरी खान भी कभी एक साथ नजर नहीं आए, लेकिन हाल ही में आए एक फर्नीशिंग ब्रांड के लिए खान ने दो साल के करार के तौर पर विज्ञापन कंपनी से 18 करोड़ की डील तय की है।

करीना-सैफ की जोड़ी ने भी एक शैम्पू और अन्य एक मोबाइल कंपनी के विज्ञापन के लिए दस करोड़ की कीमत तय की है।

विज्ञापनों की दुनिया में काजोल और अजय देवगन ने भी साढ़े सात करोड़ के घर को दो साल के लिए खरीदा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।