विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कैसे मनाएंगे आपके फेवरेट स्टार इस साल दीवाली का त्योहार

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 12:57 PM (IST)

दीवाली के इस खास मौके पर बॉलीवुड में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अमिताभ बच्चन जहां अपने घर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहा है। हर घर में इस मौके पर जमकर तैयारियां चल रही हैं। तो ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। आपके जहन में जरुर ये सवाल चल रहा होगा कि आपके फेवरेट सितारे कैसे मनाएंगे इस खास दिन को और भी खास। चलिए हम बताते हैं की आमिर खान से लेकर रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण कैसे मना रहे हैं दीपावली का त्योहार।

अक्षय और तापसी ने पूरी की अपनी फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग

सबसे पहले बात बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की करते हैं जिन्होंने दीवाली पर अपने घर में पार्टी की तैयारी कर रखी है। दीवाली पार्टी में उनकी फैमली से लेकर करीबी दोस्त शिरकत करेंगे। वहीं संजय दत्त अपनी फैमिली के साथ इस साल त्योहार का मजा उठाएंगे।

रितिक रोशन की लाइफ में उनके बेटे रिहान और रिदान काफी खास जगह रखते हैं। वो अपनी हर खुशी उनके साथ साझा करते हैं। दीवाली का त्योहार भी वो अपने बेटों के साथ ही मनाएंगे। खबरे हैं कि दीपिका पादुकोण दीवाली पर अपने होमटाउन बैंगलुरु पहुंच गई हैं, वो इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसके साथ ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

'ऐ दिल है मुश्किल' पर धनतेरस को धनवर्षा, पहले दिन का कलेक्शन इतने करोड़

अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर दीवाली की पार्टी देने वाले हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां को शिरकत करने का न्योता मिला है। क्रिति सेनन, यामी गौतम, राधिका आप्टे और श्रद्धा कपूर भी अपने परिवार वालों के साथ दीवाली का लुत्फ उठाएंगी।