विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन की हॉट तस्‍वीरों पर सोशल एक्टिविस्ट ने जताई आपत्ति

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 07 May 2016 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 02:10 PM (IST)

एक महिला सोशल एक्टिविस्ट ने उन साइट्स पर बैन लगाने के लिए मुंबई के थाणे पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें सनी की हॉट तस्वीेरें अपलोड हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सनी लियोन के सिर पर इन दिनों मुसीबतों के बादल छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी कुछ हॉट तस्वीरें और वीडियो हैदराबाद के म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की वेबसाइट में अचानक ही दिखने लगी थींं, तो अब एक सोशल एक्टिविस्ट ने उनकी सेक्सी फोटो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जानिए, 'काबिल' में रितिक रोशन किस किरदार में आएंगे नजर

बॉलीवुडलाइफ.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक संस्था हिंदू जन जागृति समिति की एक महिला सोशल एक्टिविस्ट ने उन साइट्स पर बैन लगाने के लिए मुंबई के थाणे पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें सनी की हॉट तस्वीेरें दिखाई जाती हैं। इस महिला एक्टिविस्ट का मानना है कि सनी की इस तरह की तस्वीरें आपत्तिजनक और अश्लील हैं, जिनका समाज पर गलत असर पड़ रा है।

'सरबजीत' का गाना रिलीज, ऐश्वर्या ने मांगी दुआ

वहीं इस मामले को देख रहे कमिश्नर परमबीर सिंह ने महिला एक्िटविस्ट कोे आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस निजी फर्म से इस साइट को बंद कराने की मांग करी है और इस मसले पर उन्हें एक चिट्ठी भी भेज दी गई है। हालांकि उनकी तरह से इस चिट्ठी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब पुलिस आगे इस पर कड़ी कार्रवाई करने के पर विचार कर रही है।