विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का बोली ' Oh No' , जब रणबीर संग शादी के लिये आया ये रिश्ता !!!

By ManojEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:21 PM (IST)

अगर ये सवाल सीरियसली पूछा गया होता तो क्या बखेड़ा खड़ा होता इसकी कल्पना आप कर सकते हैं लेकिन यहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मी स्टारों को प्रमोशन के दौरान क्या क्या करना पड़ता है ये तो सब जानते हैं। स्टार्स अपने फैन्स की ख़्वाहिशें पूरी करने के लिए हर काम करते हैं लेकिन कभी कभी इनको ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसका उनके पास कोई जवाब ही नहीं होता। अनुष्का शर्मा भी एक ऐसे ही ' हादसे ' का शिकार हो गई हैं।

खबर है कि छोटे परदे के शो ' द कपिल शर्मा शो ' में अपनी फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' के प्रमोशन के लिए गईं अनुष्का के सामने एक ' उप्स मूवमेंट ' तब आ गया जब उनकी शादी रणबीर के साथ कराने की मांग जोर-शोर से उठा दी थी। बताया जा रहा है कि शो के दौरान एक अतिउत्साहित महिला फैन ने अनुष्का को अपनी कीमती सलाह दे डाली -" आप रणबीर कपूर से शादी कर लीजिये। " महिला फैन बार बार इस बात पर जोर दे रही थी। उनका कहना था कि वो अनुष्का की माँ जैसी हैं इसलिए अनुष्का को उनकी सलाह माननी चाहिए। वो बार बार ये भी कहती रहीं कि अनुष्का के लिये रणबीर ही एकदम सही वर हैं। बस फिर क्या था।

काबिल का अनोखा टीज़र , रितिक रोशन को ही कर दिया गायब

अगर ये सवाल सीरियसली पूछा गया होता तो क्या बखेड़ा खड़ा होता इसकी कल्पना आप कर सकते हैं लेकिन यहां तो एक इनोसेंट फैन की ख़्वाहिश थी इसलिए मैडम शर्मा के पास शर्माने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं था। फिर भी अनुष्का ने जोर से चिल्ला कर कहा कि वो इस 'अनॉइंग रणबीर ' से कभी शादी नहीं करेंगे।

मैट डेमोन और सिलवेस्टर स्टैलोन की राह पर चल कर जॉन फिर से करेंगे ये काम

मजेदार बात ये रही कि इस सारी घटना के दौरान रणबीर कपूर और कपिल शर्मा को हंसने के अलावा कोई काम नहीं था। और उससे भी बड़ी बात कि अनुष्का की इस महिला फैन को अब तक ये पता ही नहीं है कि अनुष्का की जिंदगी में विराट कोहली की दस्तक काफी पहले ही हो चुकी है।