विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैट डेमोन और सिलवेस्टर स्टैलोन की राह पर चल कर जॉन फिर से करेंगे ये काम

By ManojEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 12:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 12:54 PM (IST)

अभिनय देव की फिल्म 'फोर्स -2 ' में सोनाक्षी सिन्हा है जो एसीपी यशवर्धन बने जॉन के साथ दुश्मनों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जॉन अब्राहम को शुरू से ही उनकी कद-काठी के चलते देसी 'रैम्बो ' कहा जाता रहा है और अब तो ये ' माचो बॉडी ' वाला एक्टर असली रैम्बो की राह पर चल कर फिल्में भी बनाएगा।

दरअसल जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म ' फोर्स ' को फ्रेंचाइजी की तरह इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसके तरह वो इस फिल्म के कई सारे भाग बनाएंगे। चार साल पहले जॉन की 'फोर्स ' रिलीज़ हुई थी और इसका दूसरा भाग 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में आने वाला है लेकिन जॉन ने अभी से तीसरे भाग का भी ऐलान कर दिया है। जॉन के मुताबिक वो 'फोर्स - 3 ' भी बनाएंगे। इसके पीछे उनका तर्क हॉलीवुड की कई हिट सीरीज है। हॉलीवुड में डेमोन की ' बॉर्न ' और सिल्वेस्टर की ' रैम्बो ' फ़िल्में जबरदस्त हिट रही है और जॉन चाहते हैं कि इंडिया में वो इसी तरह की सीरीज को आगे बढ़ाएं। वैसे जॉन ने अब तक इस बात के संकेत नहीं दिए हैं कि ' फोर्स ' का तीसरा भाग कब बनाया जाएगा और क्या इस बार उनकी हीरोइन बदलेगी या नहीं ?

फिल्म रिव्यू : '31 अक्टूबर' खौफनाक रात की कहानी (2 स्टार)

अभिनय देव की फिल्म 'फोर्स -2 ' में सोनाक्षी सिन्हा है जो एसीपी यशवर्धन बने जॉन के साथ दुश्मनों से लोहा लेती है। फिल्म में ताहिर राज भसीन निगेटिव किरदार में हैं।