विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इसलिए 27 तारीख को रिलीज हुआ 'बॉस' का ट्रेलर

By Edited By:
Published: Wed, 28 Aug 2013 12:25 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2013 02:57 PM (IST)

16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर कल जारी हो गया। ट्रेलर 27 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर कल जारी हो गया। ट्रेलर 27 अगस्त को जारी किया गया और यह महज एक संयोग नहीं था। सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार के कहने पर ही ट्रेलर को खास तौर पर 27 तारीख को ही रिलीज किया गया।

बॉस में अक्षय का हरियाणवी अंदाज

आप सोच रहे होंगे 27 तारीख और अक्षय कुमार के बीच क्या संबंध हैं? इससे पहले कि आप दिमाग पर ज्यादा जोर डालें, हम आपको बता देते हैं कि अक्षय कुमार का लकी नंबर 9 है और 27 का योग भी 9 होता है। अक्षय का जन्म 9 सितंबर को हुआ था इसलिए वे 9 नंबर को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं।

15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' चली नहीं इसलिए अक्षय अपनी आने वाली फिल्म बॉस को लेकर भाग्य से कोई खिलवाड़ होने देना नहीं चाहते होंगे। उम्मीद करते हैं कि 27 तारीख अक्षय के लिए भाग्यशाली साबित होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर